गौमांस परिवहन की आशंका पर बवाल , हिंदू संगठनों ने किया चक्काजाम
hindi news - update24news- latestnews-
गौमांस परिवहन की आशंका पर बवाल , हिंदू संगठनों ने किया चक्काजाम
Update24x:-
रतलाम। गौमांस परिवहन की आशंका को लेकर रतलाम में जमकर हंगामा हो गया । बाजना बस स्टैंड चौराहे पर हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं ने करीब तीन घंटे तक चक्काजाम कर विरोध जताया, इसके चलते क्षेत्र में यातायात व्यवस्था पूरी तरह प्रभावित रही।
शिवगढ़ रोड पर हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं ने एक बाइक को रोका, जिस पर गोमांस का परिवहन किया जा रहा था। इसी दौरान विवाद की स्थिति बनते देख मौके से चार अन्य वाहन फरार हो गए। इसके बाद कार्यकर्ताओं ने पकड़ी गई बाइक को बाजना बस स्टैंड चौराहे पर खड़ा कर जाम लगा दिया।
घटना की सूचना मिलते ही सीएसपी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने मांस को जब्त कर जांच के लिए वेटरनरी विभाग भेजा। वहीं, पुलिस अधिकारियों ने चक्काजाम कर रहे लोगों को समझाइश देकर शांत कराया और कड़ी मशक्कत के बाद जाम खुलवाया।
घटना के चलते कुछ समय के लिए क्षेत्र में तनाव का माहौल बना रहा, हालांकि स्थिति अब पूरी तरह नियंत्रण में रही।पुलिस द्वारा उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया तब कही मामला शांत हुआ।